विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई है। ऐसे मतदाता जिनका नाम 2003 की सूची में है, लेकिन 2025 की वोटर लिस्ट से कट गया है, वे फार्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। साथ ही 18 साल के युवा भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 भरकर जमा करा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। चारों विधानसभा क्षेत्रों से 6 जनवरी तक 21822 युवा आवेदन कर चुके हैं। सर्वाधिक आवेदन करने वाले झांसी सदर सीट से हैं।

Trending Videos

प्रशासन अब फॉर्म-6 भरकर जमा कराने पर जोर दे रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि ऐसे कई मतदाता हैं, जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में शामिल है लेकिन 2025 की मतदाता सूची में नहीं है। ऐसे सभी मतदाता फॉर्म-6 भरकर अपना नाम 2025 की मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। साथ ही 18 साल के युवा भी अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन व्यवस्था भी है। 28 अक्तूबर 2025 से लेकर 6 जनवरी 2026 तक चारों विधानसभा क्षेत्रों से 21822 युवा आवेदन कर चुके हैं, इसमें सर्वाधिक 14802 युवा झांसी सदर सीट से हैं। बबीना विधानसभा से सबसे कम 1740 आवेदन आए हैं।

ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन आवेदन बढ़े

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरवाने में लोग ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन का विकल्प ज्यादा चुन रहे हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 16789 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं, जबकि ऑफलाइन महज 5033 आवेदन आए हैं। वहीं सबसे कम आवेदन बबीना विधानसभा क्षेत्र से आए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *