यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए जेल चौराहा-झोकनबाग मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के साथ ऑटो चालक ने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर वर्दी फाड़ दी। इससे होमगार्ड घायल हो गया। होमगार्ड की शिकायत पर नवाबाद थाना पुलिस ने ऑटो चालक और उसके तीन-चार साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Videos



यातायात कार्यालय में तैनात होमगार्ड चंद्रशेखर निवासी मोहल्ला छल्लापुरा दतिया 25 फरवरी को ड्यूटी पर तैनात था। वह सुबह जेल चौराहा से झोकनबाग जाने वाली सड़क पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करा रहा था। तभी एक ऑटो चालक ने सड़क पर ऑटो खड़ाकर दिया। सड़क पर जाम न लगे, होमगार्ड ने ऑटो हटाने को कहा लेकिन चालक विजयपाल गाली-गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो ऑटो चालक ने तीन-चार साथियों को बुला लिया और धक्का-मुक्की कर होमगार्ड की पिटाई कर दी और वर्दी भी फाड़ दी। इससे उसके दाहिने हाथ के अंगूठे व कान के नीचे चोट आ गई। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि होमगार्ड की शिकायत पर ऑटो चालक व उसके साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें