झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग एक मिनी ट्रक में आग लग गई। चालक किसी कूदकर अपनी जान बचाई। आनन-फानन इसकी जानकारी डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया है। ट्रक पूरी जलकर आग में स्वाहा हो गया है। पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहडोल से दिल्ली टिशू पेपर लेकर जा रहा एक मिनी ट्रक अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो गया और कुछ ही दूरी पर आग की चपेट में आ गया। हादसा निवाड़ी जिले के थाना टेहरका क्षेत्र के उरदोरा और झांसी जिले के थाना सकरार सीमा के बीच हुआ।
बताया जा रहा शहडोल से दिल्ली टिशू पेपर लेकर जा रहा एक मिनी ट्रक अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो गया और कुछ ही दूरी पर आग की चपेट में आ गया। ट्रक का टायर फटते ही वाहन सड़क पर रगड़ खाता हुआ आगे बढ़ा और देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई। ट्रक चालक आसिफ ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही थाना सकरार प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह एवं निवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से रोड पेट्रोलिंग टीम और बुंदेलखंड हाईवे लिमिटेड के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से सड़क को अस्थायी रूप से बंद कर यातायात का डायवर्जन किया गया। मऊरानीपुर, झांसी, निवाड़ी और तरीचर से फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे में ट्रक और उसमें लदा सारा टिशू पेपर जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड टीम में अनिल कुमार, जगत सिंह, मुन्नूलाल और कपिल शामिल रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर फायर ब्रिगेड टीम और पानी के टैंकर की स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके और नुकसान को कम किया जा सके।
आग बुझाते फायर बिग्रेड कर्मी, वीडियो…
