
टोड़ी फतेहपुर में शनिवार को लखेरी बांध पर लोगों की भीड़ रही। इसी दरम्यान कुछ युवाओं की टोली भी वहां पहुंची। इनमें से कुछ लोग लापरवाह होकर लखेरी बांध में छलांग लगाने लगए। इसी बीच एक युवक पानी में डूबने लगा। इससे उसके साथ आए युवाओं में हड़कंप मच गया। इसी बीच कुछ युवाओं ने समझदारी दिखाते हुए अपने साथ लाईं हुईं तौलियों को जोड़कर रस्सी बनाई। काफी मशक्कत के बाद वे युवक को बांध से बाहर निकाल पाए। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही आए दिन सामने आती रहती है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बांध पर सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं
