Jhansi: Divisional Mandi Deputy Director caught by Anti Corruption Team while taking bribe, he was taking bribe from a retired employee of the department

सोमवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने संभागीय उपनिदेशक प्रशासन (विपणन) शिवकुमार राघव को रिश्वत लेते रहे हाथ पकड़ लिया। उपनिदेशक के पकड़े जाने से कार्यालय में हड़कंप मच गया। शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम को बताया था कि उनके एक भुगतान की एवज में उपनिदेशक की ओर से पैसों की मांग की जा रही है। इस शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने टैप टीम गठित की। सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे ट्रैप टीम बस अड्डा के समीप स्थित मंडी कार्यालय पहुंची। जैसे ही शिकायतकर्ता ने उपनिदेशक शिवकुमार राघव को रूपये थमाने की कोशिश की वैसे ही एंटी करप्शन टीम मौके पर पहुंच गई और उपनिदेशक को गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *