{“_id”:”68c91563cb6c62748305ab4c”,”slug”:”jhansi-farmers-standing-in-line-for-fertilizers-became-disappointed-after-seeing-the-notice-2025-09-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सहकारी समिति ने चस्पा किया नोटिस: खाद के लिए घंटो खड़े रहे किसानों का छलका दर्द, सांसद के पत्र का नहीं हुआ असर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:14 PM IST
सासंद अनुराग शर्मा ने एक दिन पहले डीएम को पत्र लिखा था कि समस्याओं का त्वरित निदान कराते हुए छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता पर उर्वरक उपलब्ध कराएं और पूरी व्यवस्था का पर्यवेक्षण खुद करें।
गुरसरांय नारायणपुरा साधन सहकारी समिति के बाहर लगा नोटिस – फोटो : संवाद
विस्तार
सुबह से लाइन में लगे भारी संख्या में किसान बिना खाद के मायूस होकर वापस लौट गए। कर्मचारियों ने समिति के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। जिस पर लिखा है भीड़ अधिक होने के कारण आज खाद का वितरण नहीं होगा। परसों 18 सितंबर को खाद बांटी जाएगी। अब ऐसे में किसानों का सवाल है कि यदि 18 को भी भीड़ हुई तो उनको खाद मिल पाएगी या नहीं। एक दिन पहले ही सांसद अनुराग शर्मा ने खाद उपलब्ध कराने को लेकर जिला अधिकारी को पत्र लिखा था। इसके बाद भी खाद वितरण का यह आलम है।
Trending Videos
गुरसरांय नारायणपुरा साधन सहकारी समिति पर सुबह से ही किसानों की भीड़ जुटनी शुरु हो गई। खाद लेने के लिए महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रही। भीड़ देखकर सहकारी समिति कर्मचारी ने बाहर भीड़ का हवाला देते हुए नोटिस लगा दिया। नोटिस देख किसानों के चेहरा पर मायूसी छा गई। सुबह से धूप और गर्मी झेल रहे किसान निराश होकर प्रशासन को कोसते नजर आए।