धर्मांतरण के लिए उकसाने के आरोप में अज्ञात महिला के खिलाफ उपनिरीक्षक सूरज सिंह ने रक्सा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई। पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है।

loader

Trending Videos



उपनिरीक्षक सूरज सिंह के मुताबिक, मंगलवार को वायरल वीडियो में एक महिला सड़क किनारे खड़े आदमी से बात करते हुए खुले आम उसे धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रही थी। वीडियो में महिला कहते हुए सुनाई पड़ रही कि आप मेरी वीडियो बनाकर वायरल कीजिए। आप लोगों को भी प्रभु ईसा मसीह ने बनाया है। आप लोग ईसा मसीह की शरण में जाओ। वहां खड़े लोग महिला को ऐसी बातों को कहने से मना कर रहे हैं। इसके बावजूद महिला इस तरह की बातें करती रही। वीडियो वायरल होने की खबर लगने पर रक्सा पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि अभी महिला के बारे में पता नहीं चला है। महिला की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें