अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन

Updated Fri, 05 Sep 2025 06:36 AM IST

सीसीटीवी चेक करने पर दो चोर रात तीन बजे घर में घुसते नजर आए। सुबह करीब चार बजे बाहर निकले। पुलिस शातिरों की तलाश कर रही है।


Jhansi: Goods worth lakhs stolen from the closed house of an irrigation department employee, miscreants caught

सीसीटीवी
– फोटो : प्रतीकात्मक



विस्तार


घनी आबादी वाले दिव्य कॉलोनी में सिंचाई विभाग के कर्मचारी के बंद घर के कुंडी काटकर दो चोरों ने लाखों के जेवरात, कीमती सामान और नकदी साफ कर दी। बृहस्पतिवार को परिजन घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सीसीटीवी कैमरों में दो नकाबपोश चोरों के घर में घुसने की तस्वीरें कैद हुई हैं।

loader

Trending Videos


पंचवटी के पास, दिव्य कॉलोनी में रहने वाले अशोक वर्मा सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को गणेश विसर्जन में पास में ही गए थे। घर का ताला बंद था। रात में करीब तीन बजे दो चोरों ने मुख्य गेट की कुंडी काटकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी का लॉकर तो़ड़कर उनकी बेटी और बहू के लाखों के सोने व चांदी के जेवरात, करीब 12 हजार की नकदी और अन्य कीमती उपहार व सामान चोरी कर लिया। सुबह लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी चेक करने पर दो चोर रात तीन बजे घर में घुसते नजर आए। सुबह करीब चार बजे बाहर निकले। पुलिस शातिरों की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *