आगजनी से दुकान में रखी करीब 36 ई-स्कूटी, 100 साइकिल, 600 लीथियम बैटरियां जलकर खाक हो गई है।

ई-वाहन की दुकान में आग
– फोटो : संवाद
{“_id”:”68bfa61e1851aeef220c37c1″,”slug”:”jhansi-huge-fire-in-electronic-scooter-shop-loss-of-lakhs-2025-09-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi: ई-वाहन दुकान में भीषण आग, कई स्कूटी सहित सैकड़ों बैटरियां स्वाहा, दमकल विभाग ने 5 घंटे में पाया काबू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ई-वाहन की दुकान में आग
– फोटो : संवाद
गुरसरांय कस्बे में सोमवार देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखी स्कूटी, साइकिल, बैटरी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग रात में करीब 12 बजे लगी थी, दमकल विभाग ने मुश्किल से सुबह 5 बजे आग काबू पाया।