फर्जी ढंग से भूमि की रजिस्ट्री करने की शिकायत पर रक्सा पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की माने तो महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मध्य प्रदेश की एक महिला व उसके पति ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर फर्जी प्रपत्रों के आधार पर उसकी जमीन को किसी दूसरे के नाम बेच दी है।

loader

Trending Videos



रक्सा थाना क्षेत्र के गांव राजापुर में रहने वाले गजुवा की बेटी शिमला पाल पत्नी रमेश कुमार पाल ने 26 मार्च को पुलिस से शिकायत की थी कि शिमला लोधी ने खुद को शिमला पाल दर्शाया। पति रमेश लोधी निवासी गांव पिपरा जिला शिवपुरी और कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहर दतिया गेट पर रहने वाले अनिल चौधरी के साथ मिलकर उसकी भूमि की रजिस्ट्री झोकनबाग निवासी कुलजीत सिंह अरोरा के नाम कर दी थी। पुलिस ने शिमला पाल की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपित शिमला लोधी व उसके पति रमेश लोधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *