Jhansi: In Arvind Yadav murder case, SSP said- attackers will not be spared, watch video

सोमवार दोपहर सीपरी बाजार के भीड़भाड़ भरे भोजला इलाके में बाइक सवार युवकों ने पत्नी संगीता के साथ जा रहे अरविंद यादव (38) की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने से वहां भगदड़ मच गई। हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस खून से लतपथ अरविंद को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर सीओ सिटी रामवीर सिंह पुलिस फोर्स साथ पहुंच गए। उनका कहना है हमलावर बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना केके पीछे पुरानी रंजिश की बात मालूम चली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *