अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन

Updated Sun, 02 Nov 2025 06:54 AM IST

सब्जी विक्रेता का आरोप है कि एक कार सवार ने उसकी दुकान को तहस-नहस कर दिया था। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की। पुलिस जब पहुंची तो उल्टे उसी को ही धमकाने लगी।


Jhansi: Inspector took out a pistol and chased a vegetable vendor, video went viral

सब्जी विक्रेता के पीछे दौड़ता दरोगा
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार


सीपरी बाजार के अंतर्गत एक पुलिस चौकी में तैनात दरोगा का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। वीडियो में दरोगा एक सब्जी विक्रेता के पीछे पिस्टल निकाल कर भागते हुए दिखाई पड़ रहा है।

सब्जी विक्रेता का आरोप है कि एक कार सवार ने उसकी दुकान को तहस-नहस कर दिया था। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की। पुलिस जब पहुंची तो उल्टे सब्जी विक्रेता को धमकाने लगी। विरोध करने पर दरोगा उसे पकड़ने के लिए दौड़ा। हाथ न आने पर गुस्से में आकर दरोगा ने पिस्टल निकाल ली। इसे देख वहां तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में सब्जी विक्रेता के पीछे दौड़ता दरोगा…







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *