न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar

Updated Sun, 17 Nov 2024 12:11 AM IST

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अग्निकांड के त्रिस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। शनिवार सुबह पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने बताया कि तीन टीमें मामले की जांच करेंगी। 


loader

Jhansi Medical Fire Incident Three children from Lalitpur two each from Jhansi and Hamirpur die, total 55 chil

झांसी मेडिकल कॉलेज
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा वार्ड (एसएनसीयू) में शुक्रवार रात लगी आग से झुलसे दस नवजातों में से सात की पहचान हो गई है। इनमें ललितपुर के तीन और झांसी, हमीरपुर के दो-दो बच्चे हैं। तीन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। छह बच्चे अब भी लापता हैं। मेडिकल कॉलेज में 16 बच्चों का इलाज चल रहा है। इनमें चार गंभीर हैं। मेडिकल कॉलेज से एक बच्चे को छुट्टी दे दी गई। इनके अलावा झांसी के ही अन्य अस्पतालों में 22 बच्चे भर्ती हैं। इनमें आठ बच्चे गंभीर हैं। एसएनसीयू में कुल 55 बच्चे भर्ती थे। यहां शुक्रवार रात करीब पौने ग्यारह बजे शार्ट सर्किट से ऑक्सीजन कंसनट्रेटर में आग लग गई। इसके बाद अफरातफरी मच गई। वहीं, शनिवार सुबह पहुंचे उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने आग पीड़ितों की मदद के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *