
,jhansi murder
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के कुटोरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। छानबीन में हत्यारोपी ने स्वीकारा कि फसल काट लेने की वजह से वह दंपती से खुन्नस रखता था। हत्या का आरोपी काशीराम घर में अकेले ही रहता था। उसकी पत्नी चंदावारी की 12 साल पहले मौत हो चुकी जबकि उसके दोनों बेटे लाखन एवं अंटू बाहर रहकर जीविकोपार्जन करते हैं।
काशीराम के पड़ोसियों का कहना है कि दोनों बेटे भी काशीराम से अधिक मतलब नहीं रखते थे। बेटों ने बाहर ही शादी कर ली थी। इसके बाद से वह गांव में कम आते थे। लाखन मई में ही गांव आया था। काशीराम अकेला रहता था।
गांव के लोगों से भी कम मतलब रखता था। पड़ोसियों का कहना है कि अक्सर वह पुष्पेंद्र पर चोरी छिपे फसल काट लेने का आरोप लगाता था। पिछले माह मूंगफली की फसल उखाड़ लेने की बात कहते हुए काशीराम ने जमकर हंगामा किया किया था।
एक माह पहले निकाली थी संदूक में रखी तलवार
उसका पुष्पेंद्र से झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद से उसने अपने घर में रखी तलवार को संदूक से बाहर निकाला था। कुछ दिनों पहले वह अपनी तलवार लेकर खेत तक गया था लेकिन, उस समय लोग उसके खतरनाक इरादे भांप नहीं सके थे।
