परिजन नहीं बता पाए कारण, परिवार का इकलौता बेटा था

-किसान पर थी तीन बच्चों समेत पूरे परिवार की जिम्मेदारी

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। दतिया में एक किसान ने खेत पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दतिया के इंदरगढ़ थाना इलाके के ग्राम रानीपुरा निवासी कमल सिंह (35) खेती-बाड़ी कर परिवार का जीवन-यापन करते थे। बृहस्पतिवार को वह खेत पर गए हुए थे। वहां उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसान उन्हें लेकर उनके घर भागे। इसके बाद परिजन उन्हें दतिया के अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर वहां से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन युवक के आत्मघाती कदम उठाने के कारण से अनजान हैं।

बता दें कि कमल सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बेटी व एक बेटा है। 17 साल पहले कमल के पिता की मौत हो गई थी। पूरे परिवार की जिम्मेदारी कमल पर ही थी। उसकी मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *