अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नई बस्ती निवासी एक किसान खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया।
मूल रूप से ललितपुर निवासी रतन लाल (36) खेती-किसानी करके परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों का कहना है कि 9 अक्तूबर को रतनलाल खेत में सिंचाई के लिए पानी लगाने गया था। पानी की मोटर चलाते समय वह करंट की चपेट में आकर झु़लस गया। खेत पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। उसकी हालत गंभीर देखकर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। उसकी मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।