नगर निगम से खरीदेगी कचरा, शासन को लिखा गया पत्र

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी में जल्द ही गीला कचरा से बायो गैस बनाने का प्लांट लगेगा। ये प्लांट निजी कंपनी लगाएगी। मगर बायोफ्यूल बनाने के लिए कंपनी नगर निगम से कचरा खरीदेगी। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन ने शासन को पत्र लिखा है और कचरा बिक्री करने की अनुमति मांगी है।

नगर निगम अभी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के जरिए रोजाना 350 मीट्रिक टन कूड़ा इकट्ठा करता है। इसमें करीब 140 मीट्रिक टन गीला कचरा होता है। झांसी में रोजाना ये कचरा एक कंपोस्टिंग प्लांट और तीन मटेरियल रिकवरी सेंटर पर ले जाया जाता है। यहां पर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग किया जाता है। कुछ महीनों पहले हुई ग्लोबल इंवेस्टर समिट में एक कंपनी ने झांसी में बायो गैस प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया था। कंपनी की तरफ से नगर निगम से 70 रुपये प्रति टन कचरा खरीदने की बात कही गई। इससे नगर निगम को आय होने लगेगी। इसके अलावा तीन कंपनियाें ने और प्रस्ताव दिए हैं। अब नगर निगम ने शासन को पत्र लिख दिया है। इसमें प्लांट के लिए कचरा की बिक्री करने की अनुमति मांगी है।

निजी कंपनी की तरफ से प्रस्ताव आया है। कंपनी खुद ही प्लांट लगाएगी। नगर निगम से 60-70 रुपये प्रति टन के हिसाब से कचरा खरीदने की बात कही है। इसकी अनुमति लेने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। – सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *