अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शहर कोतवाली इलाके में चोरी के शक में पकड़े गए युवकों का बुधवार को बाजार में जुलूस निकाला गया। दोनों के हाथों में रस्सी बांधकर उन्हें बाजार में घुमाते हुए कोतवाली तक लाया गया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।

सुभाष गंज में एक किराना व्यापारी की दुकान से लगातार चोरियां हो रहीं थीं। सोमवार को उन्होंने दुकान में इलाइची की तीन बोरियां रखवाईं थीं, मंगलवार की बंदी के बाद बुधवार को दुकान खोली तो बोरियां गायब मिलीं। इस पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दुकान का नौकर ही इलाइची के बोरे ले जाता नजर आया। इस पर नौकर और उसके सहयोगी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि नौकर ने दुकान की डुप्लीकेट चाबियां बना लीं थीं। मौका लगने पर दुकान से सामान चुरा लेता था। इसके बाद गुस्साए लोगों ने नौकर व उसके सहयोगी के रस्सी से हाथ बांध दिए और उन्हें भीड़भाड़ के बीच बाजार में घुमाते हुए शहर कोतवाली लेकर आए। रास्ते में दोनों के साथ जमकर गाली-गलौज भी की गई। तमाम लोग आरोपियों का वीडियो बनाते नजर आए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सिंह ने बताया कि व्यापारियों ने चोरी के आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द किया था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *