बुधवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम होना थी चयन प्रक्रिया

फुटबॉल संघ के पदाधिकारी को हाथ में चोट आने से नहीं हो सका ट्रायल

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बुधवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जिला स्तरीय महिला फुटबॉल टीम का ट्रायल होना था। लेकिन, तय तिथि पर ट्रायल नहीं होने पर कई खिलाड़ियों को स्टेडियम से लौटना पड़ा।

गोरखपुर में 15 से 22 दिसंबर तक राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें जिले की फुटबॉल टीम में शामिल कर टीम का गठन किया जाना था। इस दौरान स्टेडियम में करीब 20 फुटबॉल खिलाड़ी पहुंच गईं, लेकिन कई घंटे इंतजार करने के बाद भी चयन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। ऐसे में दूर दराज से आईं महिला खिलाड़ी ट्रायल दिए बिना ही लौट गईं। उधर, ट्रायल स्थगित होने की उन्हें कोई सूचना भी नहीं दी गई।

प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि फुटबॉल संघ के पदाधिकारी को हाथ में चोट आने के कारण खिलाड़ियों का ट्रायल नहीं हो सका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें