संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

Updated Sun, 25 Jun 2023 12:09 AM IST

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। परिवहन निगम द्वारा झांसी डिपो से दो बसें दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी। इसके लिए रोडवेज ने काउंटर पर टिकट बुकिंग के लिए अलग से व्यवस्था भी की है। दरअसल, झांसी से अधिकांश मजदूर काम की तलाश में दिल्ली की तरफ जाते हैं। वहीं, गोरखपुर से आने वाले यात्री भी झांसी से दिल्ली की तरफ निकलते हैं। इसके लिए तीन महोबा डिपो की और दो झांसी डिपो की बसें चलाई जा रही हैं, साथ ही अब दो और अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इससे कुल सात बसें झांसी से दिल्ली की तरफ जाएंगी। उधर, एआरएम घनिष्टयानंद के मुताबिक यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए गए हैं।

कंट्रोल रूम पर भी ले सकते हैं बसों की जानकारी

निगम द्वारा बस स्टैंड पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें यात्री बसों व टिकट दर की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए 8858478833 नंबर जारी किया गया है। इसके साथ ही अगर चालक-परिचालक द्वारा रास्ते में अभद्र व्यवहार किया जाता है तो यात्री इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *