अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। पूंछ के सेसा गांव में नहर में नहाते समय युवक की डूब जाने से मौत हो गई। उसे डूबता देख उधर से गुजर रहे कार सवार युवक ने नहर में छलांग लगा दी। युवक को जब तक बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

सेसा गांव निवासी पुष्पेंद्र रायकवार (33) बुधवार सुबह बेतवा नहर में नहाने गया था। नहर के किनारे की तरफ वह नहा रहा था, इसी दौरान पांव फिसल जाने से वह गहरे पानी में गिरकर डूबने लगा। कोंच का एक परिवार कार से ग्वालियर जा रहा था। उसमें सवार युवक ने जब पुष्पेंद्र को डूबता देखा तब कार रोककर वह उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। किसी तरह उसने पुष्पेंद्र को बाहर निकाला। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक पुष्पेंद्र परिवार में सबसे बड़ा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *