– अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होगा काम, शुरू हुआ सर्वेअमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मंडल के नौ स्टेशनों पर बने फुटओवर ब्रिज को 12 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए रेलवे की टीम ने स्टेशनों का सर्वे शुरू कर दिया है। नए फुटओवर ब्रिज की चौड़ाई बढ़ने से यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी।

रेलवे बोर्ड ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित रेलवे स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अभी तक सामान्यत: फुटओवर ब्रिज की चौड़ाई छह मीटर तक रहती है। इसके चलते तमाम स्टेशनों पर भीड़ का दबाव बढ़ने पर ओवरब्रिज से यात्रियों को निकलने में दिक्कत होती है। रेलवे बोर्ड ने देश के 1275 स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज 12 मीटर चौड़ा करने के लिए कहा है। झांसी मंडल में ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, दतिया, डबरा, मुरैना, भिंड, उरई स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए ब्रिज विभाग की टीम ने स्टेशनों का सर्वे शुरू कर दिया है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फुटओवर ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने के लिए सर्वे चल रहा है।

झांसी से कल रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन

झांसी। झांसी से उज्जैन, द्वारका के लिए भारत गौरव ट्रेन कल रवाना होगी। इस ट्रेन से करीब 30 यात्री झांसी से उज्जैन महाकाल और द्वारका मंदिर के दर्शन करने जाएंगे। रेलवे अफसरों के मुताबिक ट्रेन संख्या 00503 भारत गौरव स्पेशन ट्रेन गोरखपुर से 22 जून को रात 12.05 बजे रवाना होकर दोपहर 1:20 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन आएगी। ट्रेन का कानपुर सेंट्रल, उरई, ललितपुर और बीना स्टेशन पर ठहराव होगा। यात्रियों को दर्शन कराने के बाद ट्रेन 30 जून को पुणे, खंडवा और भोपाल जंक्शन के रास्ते शाम 07:45 बजे झांसी आएगी। ट्रेन में 14 कोच रहेंगे। ब्यूराे

बिना टिकट पकड़े 176 यात्री

झांसी। रेलवे अफसरों ने मंगलवार को ललितपुर और उरई स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ललितपुर स्टेशन पर 176 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। जिनसे 1.64 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं झांसी-कानपुर रेलखंड पर 68 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। इस दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज त्रिपाठी मौजूद रहे।

लोको विद्युत शाखा पदाधिकारियों का किया सम्मान

झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ की लोको विद्युत शाखा की नवगठित कार्यकारिणी और नवगठित यूथ विंग के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष मोहर सिंह, उपाध्यक्ष पवन राय, कमलेश कुमार, राम अवतार मीना, सचिव अश्विनी गोस्वामी, अनूप अग्रवाल, बृजेंद्र अहिरवार, सतीश जोशी, विवेक गोस्वामी, बाल कृष्ण कुशवाहा का सम्मान किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *