संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बृहस्पतिवार को झांसी के सिनेमाघरों में रिलीज हुई जवान फिल्म को झांसी वालों ने खूब सराहा है। पहले दिन ही इसको 4570 लोगों ने देखा। इसके साथ ही रविवार तक इसके सभी शो लगभग फुल चल रहे हैं।
झांसी के खिलौना टॉकीज में पहले दिन 10 शो का संचालन किया गया। जिसमें 3840 लोगों की उपस्थिति रही। वहीं, नटराज सिनेमाघर में पांच शो में 730 दर्शक रहे।
उधर, खिलौना के मैनेजर चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव व नटराज के मैनेजर हेमंत कुमार दास ने बताया कि पहले दिन के शो फुल रहे हैं, आगे भी दर्शकों ने एडवांस बुकिंग करवाई हुई है।