अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। कोतवाली इलाके में अपनी नाबालिग भतीजी संग दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी भतीजी को पढ़ाने के लिए अक्सर उसके घर पर आता-जाता था। इसी दौरान नाबालिग भतीजी के साथ उसने दुष्कर्म किया और मां-पिता को जान से मार डालने की धमकी देते हुए यह बात किसी को न बताने को कहा। यह सुनकर किशोरी चुप रह गई। आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी गुमशुम रहने लगी। यह देखकर जब मां ने उससे पूछा तब उसने पूरी बात बता दी। यह बात सुनकर मां-बाप के पांव तले जमीन खिसक गई। उन लोगोें ने कुछ दिनों पहले ही कोतवाली मेें आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कोतवाल संजय गुप्ता के मुताबिक आरोपी को ईदगाह के सामने पठौरिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गय। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *