फाइल फोटो

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नवाबाद के करगुवां इलाके में पैथोलॉजी संचालक युवक ने मंगलवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक करीब दो साल से युवक के एक नर्स से प्रेम संबंध थे लेकिन, प्रेमिका ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे युवक काफी परेशान रहता था। मंगलवार रात खाना खाने के बाद उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने उसके पास सुसाइड नोट बरामद किया है हालांकि इसमें आत्महत्या की वजह नहीं लिखी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

गुरसराय निवासी युवराज (27) पुत्र द्वारका प्रसाद करगुवां में किराए का कमरा लेकर रहता था। उसने अपने एक दोस्त के साथ पार्टनरशिप में पैथोलॉजी सेंटर खोल रखा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवराज के दो साल से प्राइवेट अस्पताल की एक नर्स से प्रेम संबंध थे। युवराज के परिजनों ने इसकी भनक लगने पर नर्स से रिश्ते की बात चलाई लेकिन, नर्स ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने युवराज का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। यह बात मालूम चलने पर नर्स युवराज से झगड़ा करने लगी। युवराज पर रिश्ता तोड़ देने का दबाव बना रही थी। मंगलवार सात बजे युवराज ने फोन पर मां अर्चना से बात की। उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। बुधवार सुबह भी फोन ऑन न होने पर पिता उसके कमरे में पहुंचे। यहां उसका शव फंदे से लटकता मिला। विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी चंदन पांडेय के मुताबिक तलाशी के दौरान कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ लेकिन, इसमें इससे उसकी मौत की वजह साफ नहीं हुई है। परिजनों ने प्रेम संबंध के विवाद की बात बताई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

इनसेट

माफ करना…मैं मम्मी, पापा के लिए कुछ नहीं कर सका

युवराज के कमरे से पुलिस ने हाथ से लिखा सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें युवराज ने अपने इस कदम के लिए माफी मांगते हुए लिखा कि मैं मम्मी, पापा के लिए कुछ नहीं कर सका। परिवार में युवराज सबसे बड़ा था। उसकी मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *