घर में फंदे पर मिला शव, दो दिन पहले दोनों के बीच हुई थी मारपीट, सीढ़ी बनाने के लिए काट दिया पेड़

अमर उजाला ब्यूरो

बबीना। खजराहा बुजुर्ग गांव में पेड़ काटने को लेकर दो भाइयों में विवाद इस कदर बढ़ गया कि छोटे भाई ने फंदा लगाकर जान दे दी। दो दिन पहले पेड़ को लेकर दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी।

खजराहा बुजुर्ग गांव निवासी बाबूलाल अहिरवार (59) और उनके बड़े भाई रामबाबू के साझे में एक खेत है। खेत पर एक पेड़ लगा हुआ था। रामबाबू सीढ़ी बनाने के लिए इस पेड़ को काटना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच बुधवार की शाम को बहस हो गई थी। बड़े भाई ने बाबूलाल की पिटाई भी कर दी थी।

परिजनों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ था। वहीं, पेड़ काटने पर बाबूलाल ने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। उधर, विवाद होने के बाद भी रामबाबू नहीं माना। बृहस्पतिवार सुबह उसने पेड़ काट दिया। पेड़ कटने से बाबूलाल नाराज हो गया। इसके बाद दोनों भाइयों में फिर विवाद हुआ। परिवार के लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग किया।

इसके बाद शाम को बाबूलाल अपने कमरे में चला गया। यहां उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद उसकी पत्नी कमरे में पहुंची तो वह फंदे पर लटका था। यह देखकर वहां चीख-पुकार मच गई।

सीओ सदर स्नेहा तिवारी का कहना है शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *