अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नवाबाद के खुशीपुरा इलाके में मंदिर के बाहर अश्लील हरकत करने वाले किशोर को मंगलवार को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी किशोर को लोग लेकर नवाबाद थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करकेे उसे सुधार गृह भेज दिया है।

खुशीपुरा स्थित छोटी काली माई मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक दिन पहले किशोर का वीडियो कैद हुआ था। वीडियो में किशोर अश्लील हरकतें करता हुआ दिखाई पड़ रहा था। दान पत्र से भी उसने रुपये निकाल लिए। वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर के पुजारी अरविंद ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार दोपहर करीब ग्यारह बजे आरोपी किशोर फिर मंदिर जा पहुंचा। मंदिर में उसे देख पूजा कमेटी के युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपी किशोर को पकड़कर थाने लेकर आए। पुलिस के मुताबिक किशोर मूल रूप से हमीरपुर के राठ का रहने वाला है। यहां किराये के मकान में रहकर ग्यारहवीं में पढ़ता है। पिता राठ में प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाते हैं। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय के मुताबिक किशोर मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं है। उसके अभिभावकों को बुलाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें