डेढ़ माह से चल रहा बीमार मां का इलाज

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शहर कोतवाली इलाके में मां की बीमारी से परेशान बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक की मां चलने-फिरने से लाचार है और वह पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती है।

लक्ष्मी गेट अंदर निवासी अशोक प्रजापति की पत्नी लक्ष्मी प्रजापति लंबे समय से बीमार हैं। पिछले डेढ़ महीने से वह अस्पताल में भर्ती हैं। रिंकू मां की तीमारदारी में जुटा रहता था। मां को ठीक होते न देख वह परेशान रहता था। इसी परेशानी में उसने शनिवार रात विषाक्त का सेवन कर लिया। घर आने पर उसे उल्टी होने लगी। परिजनों के पूछने पर उसने जहर खाने की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन उसे अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बता दें कि रिंकू दो भाइयों में बड़ा था। उसकी चार साल की बेटी और दो साल का बेटा है। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है। जबकि, अस्पताल में भर्ती मां को बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *