अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मोबाइल टॉवर को पेंट करते समय युवक पांव फिसल जाने से करीब बीस फुट नीचे गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

प्रयागराज के मेजा थाना के उरुआ गांव निवासी मोनू (27) पुत्र मंगला प्रसाद झांसी में रहता था। इन दिनों उसे निवाड़ी के पलेरा थाना के चरी गांव में बीएसएनएल टॉवर की पेटिंग का काम मिला था। शुक्रवार सुबह वह अपने भाई के साथ टॉवर को पेंट कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल जाने से वह नीचे गिर पड़ा। उसने सेफ्टी बेल्ट भी बांध रखी थी। वह भी टूट गई। वह सिर के बल टॉवर के सीमेंट के बेस पर गिरा।इससे वह गंभीर तौर पर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

15 दिन पहले हुआ था बेटा

मोनू के घर पर एक ओर खुशी का माहौल था, क्योंकि 15 दिन पहले ही उसकी पत्नी सीमा ने एक बेटे को जन्म दिया था। इस मौके पर मोनू घर नहीं जा पाया था। अभी उसने अपने बेटे का मुंह भी नहीं देखा था कि हादसे में उसकी जान चली गई। उसकी मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची परिजनों में कोहराम मच गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *