अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे रेलवे का कुनबा अब बढ़ने लगा है। अभी रेलवे को 388 नए कर्मचारी मिले हैं, जबकि अगले महीने 600 और आने वाले हैं। इससे कार्यरत कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी।

रेलवे के झांसी मंडल में सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के 20,715 पद हैं, जबकि कार्यरत 16,200 कर्मचारी ही है। कर्मचारियों की कमी की वजह से कार्यरत कर्मी भी परेशान हैं। उन पर काम का दबाव बढ़ा हुआ है। लेकिन, अब रेलवे में नए कर्मचारियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। अप्रैल माह में झांसी मंडल को 285 कर्मचारी मिले थे। जबकि, अभी 388 कर्मचारी और चयनित होकर आए हैं। वहीं, जुलाई में 600 नए कर्मचरियों का पैनल आने वाला है।

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे में बढ़े पैमाने पर भर्तियां जारी हैं। सभी श्रेणियों के कर्मचारियों की भर्तियां की जा रहीं हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *