अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक के ट्रैक्टर से टकराने पर वह हादसे का शिकार हुआ था। 18 दिनों से उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।
ललितपुर के तालबेहट थाना इलाके के बिटरौठा टपरियन निवासी 35 वर्षीय कमलेश कुशवाहा 26 अक्तूबर को बाइक से अपने मामा के घर बांसी जा रहा था। रास्ते में बांसी से पहले आगे चल रहे एक ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बाइक ट्रैक्टर में जा घुसी। दुर्घटना में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। यहां वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। यहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कमलेश खेतीबाड़ी करता था। उसके 13 व 12 साल के दो बेटे हैं। कमलेश की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।