Inauguration of cooperative societies; farmers to gain access to facilities



मोंठ। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ग्राम छपार और शाहजहांपुर में नई सहकारी समितियों का उद्घाटन हुआ। क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जयदेव पुरोहित ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। अतिथियों ने बताया कि ग्राम स्तर पर ये समितियां किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से खोली गई हैं। इन समितियों से ग्रामीण किसानों को खाद, बीज और अन्य कृषि संबंधी सुविधाएं समय पर मिलेंगी। किसानों को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह प्रयास किसानों को गांव के नजदीक ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। समितियों के संचालन से खेती-किसानी में सहूलियत होगी और कृषि कार्य समय पर पूरे हो सकेंगे। इस अवसर पर सहकारी समितियों के अध्यक्ष और सचिव भी मौजूद रहे। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *