झांसी। रक्सा थाने के गढ़िया मोहल्ला स्थित रेलवे डैम में रविवार शाम पिकनिक मनाने गए माउंट लिटरा जी स्कूल के 11वीं कक्षा के दो छात्र डूब गए जबकि दो को वहां मौजूद चरवाहे ने किसी तरह बचा लिया। चारों दोस्त ट्यूशन पढ़ने के बहाने घर से निकले थे।
Source link
