Jhansi: Sahu community met SSP regarding the immediate arrest of Rahul's murderer

थाना प्रेमनगर के कसाई बाबा मोहल्ला निवासी साहू समाज के महामंत्री राहुल साहू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर परिवार के लोग साहू समाज के साथ एक जुट होकर एसएसपी के पास पहुंचे और ज्ञापन देकर हत्यारे को पकड़ने की मांग की। राहुल नगरा हाट में ढाबा चलाते थे। नगरा निवासी आलोक तिवारी भी काम करता था। पिछले महीने पैसों को लेकर राहुल का आलोक से विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई। गुस्से में आलोक ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत ही गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें