Jhansi: Smart teacher 'Suman Madam' never gets angry, answers every question, watch the video

कंपोजिट विद्यालय राजापुर में कार्यरत शिक्षक मोहनलाल सुमन ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और अनूठा नवाचार करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षक “सुमन मैडम” तैयार किया। यह एआई टीचर छात्रों को गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा सहित कई विषयों में मार्गदर्शन करती हैं। उनके सवालों का तुरंत उत्तर देती और शैक्षणिक कार्यों में मदद करती हैं। सुमन मैडम के माध्यम से वे शिक्षा में तकनीकी क्रांति लाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा चुके हैं। उनका मानना है कि “आज के दौर में बच्चों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना बेहद जरूरी है। यदि हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीकों का सही उपयोग करें, तो बच्चों के लिए सीखना और अधिक रोचक और प्रभावी हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *