भैंस मालिक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और किसान पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

अस्पताल में इलाज कराता घायल किसान
– फोटो : संवाद
{“_id”:”68c2ea1e43c3ec4dc10ffac1″,”slug”:”jhansi-the-owner-got-angry-when-the-buffalo-was-driven-away-from-the-field-beat-up-the-farmer-2025-09-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi: खेत से भैंस भगाने पर मालिक को आया गुस्सा, किसान की कर दी पिटाई, मेडिकल कॉलेज में भर्ती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अस्पताल में इलाज कराता घायल किसान
– फोटो : संवाद
गुरसरांय में खेत पर भैंस भगाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने किसान के ऊपर कुल्हाड़ी व डंडे से हमला बोल दिया। जिसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
ग्राम दुरवई निवासी अशोक श्रीवास (54) पुत्र सरमन दास ने बताया कि वह अपने मूंगफली के खेत की रखवाली कर रहे थे। तभी खेत में भैंस घुस गई। उन्होंने भैंस को भगाया तो उसके मालिक को गुस्सा आ गया। आरोप है कि भैंस मालिक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और कुल्हाड़ी व डंडों से लगातार प्रहार कर दिया।
गंभीर हालत में घायल किसान को पहले टोड़ी फतेहपुर थाने ले जाया गया। जहां से पुलिस ने तत्काल गुरसरांय स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।