संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

झांसी। तीन महीने से बंद पड़ी झांसी से वाराणसी रोडवेज बस सेवा एक बार फिर शुरू कर दी गई है। रोडवेज बस शाम पांच बजे झांसी से रवाना होगी और कानपुर, प्रयागराज होते हुए अगले दिन सुबह सात बजे वाराणसी पहुंचेगी। झांसी से कानपुर तक का किराया 376 रुपये, प्रयागराज का 670 और वाराणसी का 856 रुपये किराया तय किया गया है।

झांसी से वाराणसी तक दो रोडवेज बसों का संचालन किया जाता था। दोपहर एक बजे चलने वाली बस सुबह सात बजे तक पहुंचती है। इसके साथ ही शाम पांच बजे चलने वाली नॉन स्टॉप बस सुबह सात बजे वाराणसी पहुंचती थी लेकिन तीन महीने पहले शाम को चलने वाली बस को बंद कर दिया गया था। इसके चलते, इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने वाले यात्रियों के साथ ही वाराणसी जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

दोबारा बस सेवा शुरू करने के लिए कई बार अधिकारियों से मांग की जा रही थी। मांग पर अमल करते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दोबारा झांसी से वाराणसी बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस शाम साढ़े पांच बजे झांसी से चलकर सुबह सात बजे वाराणसी पहुंचेगी। एआरएम रामदास ने बताया कि तीन महीने से बंद चल रही झांसी वाराणसी नॉन स्टॉप बस सेवा को शुरू कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *