Jhansi: Traders clashed in front of the encroachment squad, tore each other's clothes

बुधवार को एनएचएआई टीम रक्सा कस्बे के पास सर्विस रोड पर हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंची थी। उसी दौरान किराने की दुकान चलाने वाले मोहन गुप्ता एवं पड़ोसी पप्पू साहू एक दूसरे पर सड़क की जमीन पर दुकान लगाने का आरोप लगाने लगे। थोड़ी ही देर में उनके बीच गाली गलौज शुरू हो गई। दोनों पक्षों से परिजन जुट गए। उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। तमाशबीनों की भीड़ भी जमा हो गई। हंगामे की सूचना पर रक्सा पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों को पुलिस थाने लेकर पहुंची। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार के मुताबिक दोनों पक्षों का चालान किया गया है। वहीं, मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें