एक युवक ने दुकान में घुसकर युवती से मारपीट कर दी। युवती दुकान में काम करती है। आरोपी ग्राहक बनकर दुकान के अंदर आया और अचानक काउंटर के अंदर घुसकर हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे। तब तक दुकान मालिक और अन्य स्टाफ आ गया। बीच बचाव करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। बाद में आरोपी ने युवती के ममेरे भाई से भी मारपीट की। पीड़िता ने थाने में शिकायत की है। बुधवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया।
पुलिया नंबर 9 में एक जनरल स्टोर में युवती काम करती है। एक युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। कुछ दिन पहले युवती दुकान पर काम कर रही थी। तभी युवक दुकान के अंदर खरीदारी के बहाने घुस आया। इसी दौरान उसने युवती से मारपीट की। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक घटना करीब एक महीना पुरानी है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। आरोपी का चालान कर दिया गया।
