Jhansi: Youths angry over deducting toll tax brutally beat up the employee

demo pic
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार


सकरार थाना इलाके के लुहारी टोल प्लाजा पर कार का टोल टैक्स काटे जाने से नाराज युवकों ने टोलकर्मी पर हमला बोल दिया। उसे बेल्ट, डंडे और जलती हुई लकड़ी से बेरहमी से पीटा, जिससे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। 

Trending Videos

ग्राम भिटौरा निवासी श्रीपत कुमार लुहारी टोल प्लाजा पर काम करता है। उसके चचेरे भाई विपिन कुमार ने बताया कि शनिवार रात तकरीबन नौ बजे टोल पर एक कार आई, जिसमें दो लोग सवार थे। वे कहने लगे कि टोल का पैसा नहीं देंगे, हम लोग लुहारी गांव के हैं। 

इसे लेकर कहासुनी हो गई। तब वे गाड़ी लेकर चले गए। रात करीब 12 बजे भाई श्रीपत टोल के पास अलाव ताप रहा था। तभी आरोपी आए और भाई पर हमला कर दिया। उनको मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है।

घटना का 1:41 मिनट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें टोलकर्मी पर आठ-दस लोग लाठी, बेल्ट और अलाव की जलती लकड़ी से हमला करते नजर आ रहे हैं। हमले के दौरान श्रीपत बेसुध होकर गिर जाता है। इसके बाद आरोपी टोल पर तोड़फोड़ करके भाग जाते हैं। 

इस मामले में सकरार थाना प्रभारी का कहना है कि परिजन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *