जीएसटी विभाग ने अब पिछले तीन माह से रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने ऐसे करीब 12 हजार फर्म के व्यापारियों को चिह्नित किया है, जिन्होंने पिछले तीन माह से रिटर्न दाखिल नहीं किया है। अब ऐसे सभी व्यापारियों को ब्याज सहित रिटर्न दाखिल करना होगा। इस पर विभाग जुर्माना भी वसूल करेगा।

जीएसटी परिक्षेत्र में विभाग में करीब 40 हजार से ज्यादा फर्म पंजीकृत हैं। इसमें करीब 12 हजार ऐसी फर्म है, जिन्होंने पिछले तीन माह से जीएसटी रिटर्न दाखिल (3बी) नहीं किया है। विभाग ने पहले भी फर्म संचालकों को नोटिस जारी किया था लेकिन अभी तक ऐसे व्यापारियों ने रिटर्न दाखिल नहीं किया है। इधर, वित्तीय वर्ष 2025-26 का अंतिम माह चल रहा है।

तीन माह से जीएसटी रिटर्न दाखिल न करने वाले करीब 12 हजार व्यापारियों को चिह्नित किया गया है। इन्हें 20 मार्च तक रिटर्न जमा कराना है। अधिकांश व्यापारी अंतिम चरण में रिटर्न दाखिल करते हैं लेकिन 20 मार्च तक जीएसटी रिटर्न दाखिल न करने पर ब्याज सहित जुर्माना वसूला जाएगा। – डीके सचान, एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन, झांसी परिक्षेत्र



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *