पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कैशियर अशोक गोस्वामी को 35 लाख रुपये नकदी के साथ सोमवार को झांसी-कानपुर हाइवे पर कुम्हरार गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व विधायक के खिलाफ डकैती, लूट एवं रंगदारी मांगने के आरोप में दर्ज मामले में छानबीन के दौरान कैशियर का नाम सामने आया था। पुलिस उसको भी तलाशने मेें जुटी थी। कई घंटे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के सामने पेश किया। उसकी कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

Trending Videos

क्षेत्राधिकारी मोंठ अजय कुमार श्रोत्रिय ने बताया 20 नवंबर को पूर्व विधायक दीपनारायण यादव के खिलाफ भुजौंद निवासी प्रेम सिंह पालीवाल ने मोंठ थाने में डकैती, लूट समेत बीस लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की छानबीन के दौरान सीपरी बाजार के नंदनपुरा मोहल्ला निवासी अशोक गोस्वामी का नाम भी सामने आया था। पुलिस आरोपियों को तलाशने में जुटी थी। सोमवार को अशोक के एक कार से झांसी-कानपुर हाइवे से होते हुए जाने की सूचना मिलने पर मोंठ पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे कुम्हरार गांव के पास घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 35 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने उसकी कार को भी सीज कर दिया। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल अखिलेश द्विवेदी, अजय कुमार, राजेंद्र कुमार, रजनीकांत समत अन्य शामिल रहे। सीओ के मुताबिक अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

कैशियर अशोक गोस्वामी को 35 लाख रुपये नकदी के साथ पुलिस ने पकड़ा…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *