51 दिनों में ट्रेनों में बेवजह चेन पुलिंग के 261 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए 37,060 रुपये का जुर्माना वसूल किया।

Trending Videos



डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि एक जनवरी से 20 फरवरी तक की अवधि में झांसी मंडल में अलार्म चेन पुलिंग की 261 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसमें 261 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और एक को जेल भेजा गया है। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 37,060 का जुर्माना वसूला गया है। इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल की ओर से ललितपुर से बीना और हेतमपुर से मुरैना खंड में अधिक सतर्कता बरती जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *