संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन

Updated Tue, 25 Nov 2025 08:29 PM IST

कंपनी की अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने बताया कि पशु आहार यूनिट के संचालन से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। अब तक 350 क्विंटल पशु आहार तैयार किया जा चुका है। इस यूनिट से बने पशु आहार की आसपास के क्षेत्रों में मांग भी आ रही है।


Jhansi: 375 women from 52 self-help groups are making animal feed.

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
– फोटो : संवाद



विस्तार


स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता से जोड़ने की कवायद सफल होती दिख रही है। मऊरानीपुर ब्लॉक के 52 स्वयं सहायता समूह की 375 महिलाएं पशु आहार बनाने की इकाई लगाकर इसके संचालन में जुटी हैं। इन महिलाओं ने वर्ष 2023 में गोमाता महिला पशु आहार कंपनी लिमिटेड का पंजीकरण कराया। सबने मिलकर 15 लाख की धनराशि एकत्र की। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

Trending Videos

इस वर्ष सितंबर में पशु आहार बनाने की यूनिट शुरू हुई। प्रबंधन से लेकर उत्पादन और मार्केटिंग तक का काम महिलाएं स्वयं संभालती हैं। वर्तमान में इस इकाई से रोजाना औसतन 15 क्विंटल पशु आहार तैयार किया जा रहा है। इसे आसपास के क्षेत्रों में बेचा जाता है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *