कोतवाली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर 58.340 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवक प्राइवेट वाहन से मैरी तिराहे पर उतरकर कहीं जा रहे थे। पुलिस ने गांजा बरामद कर तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Videos



सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि बीती रात कोतवाली थाना पुलिस संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि कुछ गांजा तस्कर मैरी तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस बाबा का अटा अशोक संफ्रांस रोड पर पहुंची। जहां ट्रॉली बैग बरामद कर तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम अमित राय व महेंद्र यादव निवासी कृष्णा कालोनी ओरछा जिला निवाड़ी व आशीष श्रीवास्तव निवासी किला गेट लोहा मंडी ग्वालियर बताया। पुलिस ने उक्त तीनों के पास से 9 लाख रुपये कीमत का 58.340 किलो गांजा बरामद कर उनके पास से मोबाइल फोन व 32330 रुपये बरामद किए। तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *