झांसी के 745 परिवारों का घर का सपना जल्द ही पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत इनके खाते में पहली किस्त के तौर पर एक-एक लाख रुपये पहुंच गए हैं। पैसा आते ही कई महीनों से किस्त आने का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।

Trending Videos



पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले पात्रों का चयन किया जाता है। 23 जनवरी 2025 से योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन खोले गए थे। इससे पहले 18 जनवरी को 4595 लोगों के खाते में पहली किस्त का पैसा पहुंचा था। इसके बाद कई और पात्र किस्त का पैसा आने का इंतजार कर रहे थे। डूडा की परियोजना अधिकारी रोली गुप्ता ने बताया कि अब 745 और लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त का पैसा पहुंच गया है। अब फाउंडेशन और पांच-छह फुट दीवार बनाने के बाद डूडा की ओर से इनका सत्यापन कराया जाएगा। जीयो टैगिंग के बाद पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें