Jhansi's Ankit becomes Dangal champion

हिसामपुर परसखी गांव में आयोजित दंगल में जोर आजमाईस करती महिला पहलवान। स्रोत: आयोजक

Trending Videos



कल्यानपुर। सिराथू तहसील के हिसामपुर परसखी गांव के दो दिवसीय दंगल व मेले का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। दंगल के फाइनल मुकाबले में प्रदेश के कई जिले के खिलाड़ियों के बीच जोर आजमाइश हुई। इसमें झांसी के पहलवान अंकित दंगल चैंंपियन बने।

Trending Videos

शुरुआती कुश्ती में रामू तिवारी कन्नौज व नवनीत पहलवान सैयदसरावां के बीच मुकाबला हुआ। इसमें नवनीत विजेता बने। अमन ग्वालियर व समीर अलीगढ़ के बीच के मुकाबले में समीर ने बाजी मारी। गोलू चायल व राजेश बम्हरौली के बीच हुई प्रतियोगिता में राजेश विजेता बने। दंगल चैंपियन कुश्ती झांसी के अंकित व आगरा के सौरभ के बीच तय हुई। मुकाबला शुरू होने से पहले की सौरभ ने हार मान ली। इस प्रकार झांसी के अंकित बिना लड़े ही दंगल चैंपियन बन गए। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *