{“_id”:”671023f15cf3042bd80feef5″,”slug”:”jimmy-choo-and-jaipur-sarees-are-attracting-women-orai-news-c-224-1-ori1005-121036-2024-10-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: महिलाओं को लुभा रही जिम्मी चू और जयपुर की साड़ी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उरई। करवा चौथ को लेकर बाजार अपने रंग में आने लगा है। महिलाओं की भीड़ साड़ी की दुकानों पर बढ़ने लगी है। जयपुर और जिम्मी जू की साड़ी की मांग बढ़ी है। महंगाई के बाद भी साड़ी की मांग कम नहीं हो रही है।
20 अक्तूबर को करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। अभी से सबसे ज्यादा खरीदारी महिलाएं साड़ी, चूड़ी, और मेकअप की कर रही हैं। शहर के घंटाघर के पास साड़ी बाजार में रोजाना 10 लाख रुपये तक का कारोबार हो रहा है। इस जगह पर करीब 20 से 25 दुकानें बनी हुईं हैं। एक दुकान पर रोजाना साड़ी की बिक्री 50 हजार से लेकर एक लाख हो रही है। साड़ी के दुकानदार ह्रदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस समय जयपुर की साड़ी और जिम्मी चू साड़ी महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। सोशल मीडिया का जमाना है उन्हें से देखकर नई-नई डिमांड हो रही हैं। 250 रुपये से लेकर 15 हजार तक की साड़ी बाजार में मौजूद है, इस समय ग्रामीण महिलाएं एक हजार से कम की साड़ी ही पसंद कर रहीं हैं। महिला दुकानदार दीप्ति ने बताया कि शहर में कानपुर, झांसी, दिल्ली, ग्वालियर, सूरत से माल आ रहा है। इस बार 15 प्रतिशत माल महंगा हुआ है। इसके बावजूद खरीदारी पर कोई असर नहीं पड़ा है।
