लखनऊ। मेजबान जेएनएमपीजी और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के बीच सुंदरी देवी अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा। जेएनएमपीजी ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 22 और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज ने बीएसएनवी पीजी कॉलेज को 151 रन से पराजित किया।
जेएनएमपीजी ग्राउंड में खेले गए पहले सेमीफाइनल में मेजबान टीम ने टाॅस जीतकर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 143 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम ने हर्षवर्धन प्रताप सिंह ने 31 और प्रखर तिवारी ने 23 रन का योगदान दिया। लखनऊ विश्वविद्यालय से जफर, अर्जुन रायजादा और मनन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम लक्ष्य से 23 रन पिछड़ गई और 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 121 रन बना सकी। मनन ने सर्वाधिक 31 और अर्जुन रायजादा ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया। जेएनएमपीजी से प्रखर तिवारी ने तीन और अभिषेक सोनी ने दो विकेट झटके।

क्रिकेट मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

क्रिकेट मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

क्रिकेट मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

क्रिकेट मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

क्रिकेट मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।
