
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बहराइच में रविवार को मुबंई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने नेपाल भाग रहे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य शूटर को दबोच लिया। कुछ समय की देरी होने पर यह भारत की धरती को पार कर चुका होता। लेकिन, टीम ने इस तरह जाल बिछाया कि यह चंगुल में आ गया। इसके साथ चार मददगार भी धरे गए हैं।
टीम ने नानपारा कोतवाली इलाके के हांड़ा बसेहरी गांव के पास कार्रवाई की। शूटर शिवा रोडवेज बस से अपने साथियों के साथ नेपाल भागने की फिराक में था। यह कैसरगंज के गंडारा गांव का रहने वाला है। उसके चार अन्य साथियों को भी पकड़ा गया है। टीम इनको अपने साथ दिल्ली ले गई।
यह भी पढ़ेंः- बहराइच हिंसा: आरोपियों के घर बुलडोजर चलेगा या नहीं इसका फैसला होगा आज, राज्य सरकार देगी सवालों के जवाब
